अमदाबाद /कटिहार -राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अमदाबाद प्रखंड में नयी जिम्मेदारी सौंपी है।प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने ब्रजेश कुमार सिंह निषाद को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई।नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह निषाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो दायित्व सौंपा है।
उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव पिंकू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजीत दुबे, उत्तम सर्राफ,शालिग्राम सिंह, वाल्मीकि सिंह, प्रवीण कुमार, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।