न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जर्जर भवन की नीलामी को लेकर विद्यालय प्रबंधन, विकास समिति की बैठक आयोजित

प्राणपुर /कटिहार-जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार पीएम श्री ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन, विकास समिति सदस्यों एवं अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय का जर्जर भवन नीलामी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा जर्जर भवन नीलामी की सहमति दी गई।

सबों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए भवन की नीलामी के लिए आगामी 28 अक्टूबर को विद्यालय प्रांगण में पूर्वाह्न 11:30 बजे बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजार आलम ने बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय प्रांगण में आयोजित बैठक विद्यालय प्रबंधन, विकास समिति सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा लिए गए निर्णय का लिखित आवेदन देते हुए आगामी 28 अक्टूबर को विद्यालय का जर्जर भवन की नीलामी की जानकारी दी।

बैठक में विभागीय कनीय अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन, विकास समिति सदस्यों एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment