चिराग पासवान ने पत्र जारी कर चाचा पारस पर लगाया धोखा देने का आरोप ,पत्र में झलका चिराग का दर्द
चिराग द्वारा जारी किए गए पूरे पत्र को पढ़े :
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे उठापटक के बीच अब पहली बार चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक ट्वीट कर पशुपति पारस को लिखे कुछ पुराने पत्र साझा किए. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए मैंने प्रयास किए लेकिन असफल रहा. पार्टी मां के समान है और मां के साथ धोखा नहीं करना चाहिए. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है. आगे उन्होंने लिखा कि पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूं.अपने ट्वीट के साथ ही साझा किए गए पत्र वे हैं जो चिराग ने पशुपति पारस को 29 मार्च को लिखे थे.
इन पत्रों में चिराग ने पारस को लिखा है कि रामचंद्र पासवान के निधन के बाद से ही आप में बदलाव देखने को मिला. पापा की तेरहवीं में भी 25 लाख रुपये मां को देने पड़े इससे मैं दुखी था. चिराग ने एक पत्र में लिखा है कि मैंने हमेशा भाइयों को साथ लेकर चलने की कोशिश की. पापा के जाने के बाद आपने बात करना बंद कर दिया. चिराग ने एक पत्र में आरोप लगाया है कि पापा के रहते हुए भी आपने पार्टी तोड़ने का प्रयास किया. वहीं प्रिंस राज पर रेप के मामले का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि प्रिंस पर आरोप के दौरान भी मैं परिवार के साथ खड़ा रहा।
गौरतलब है कि इससे पहले एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें सूरभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है. जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. अब सूरभान सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और आने वाले दिनों में जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो सकती है.इधर, लोजपा के भीतर मचे घमासान के बीच चिराग खेमा पार्टी और पावर बचाने की जद्दोजहद में जुट गया है.
चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार की देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा जो मंगलवार को भी चल रहा है. इस बैठक में चिराग पासवान सहित पार्टी के कई नेता मौजूद हैं. बिहार से भी पार्टी के कुछ नेता सोमवार को दिल्ली रवाना हुए थे, वो भी इस बैठक में मौजूद थे. पार्टी में टूट के बाद अब एलजेपी का क्या होगा, इसे लेकर बैठक में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से राय ली गई. साथ ही यह भी जानने की कोशिश हुई कि आखिर पार्टी को कैसे बचाया जाए?




आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए … Read more