न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी  निर्देश

विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख विकासात्मक एवं निर्माणाधीन योजनाओं की प्रखंडवार एवं विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई।


ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के तहत चल रही सड़कों की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने लंबित सड़कों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

सभी पंचायतों में नल-जल योजना के लंबित कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का निर्देश दिया गया।विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने एवं जर्जर तारों को ठीक करने तथा स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवा एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संवेदकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सभी विभागीय पदाधिकारी सप्ताह में कम से कम दो बार फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

बैठक में अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार ,उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी , अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार, त्रिलोकी नाथ , राजू कुमार ,विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, पथ,ग्रामीण कार्य, पीएचईडी, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Share this news

Leave a Comment