न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चर

कुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार (20) पिता सुनील साहनी के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और गश्ती कर रही कुरसेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि हादसे में युवक का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी थी।

Share this news

Leave a Comment