सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि
कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में दुर्गा स्थान स्थित भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर मंडल के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित सहभागिता को लेकर सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, नगर सज्जा,आयोजन की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक समन्वय तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सम्मेलन में अधिकाधिक प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, मनोज सरकार, जोक्शन यादव, नगर अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, मौसम सिंह सहित नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता,आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के बल पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
संगठनात्मक तैयारियों को गति देने तथा सभी निर्धारित व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी सहमति बनी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहभागिता और संगठन के समर्पण से प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन कटिहार में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली आयोजन साबित होगा।