संक्रमित मां सहित पूरे परिवार की सेहत की चिंता के बावजूद अपनी जिम्मेदारी के निवर्हन में जुटी
टीकाकरण आया काम, संक्रमित होने के वावजूद भी नहीं आएगी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं
घर पर रहकर ही सभी हुए ठीक
किशनगंज /प्रतिनिधि
आज कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सक धूप में छांव की तरह लोगों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कई तो संक्रमण की चपेट में भी आए, लेकिन इसे मात देकर दोबारा अपने कर्तव्य निवर्हन के कार्य में लग गए। चिकित्सक को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप क्यों कहा जाता है, यह आज सभी को समझ में आ गया है। अगर संक्रमण काल में आम लोगों की तरह ये भी घर पर बैठ जाते तो मानव जीवन संकट में पड़ सकता था। ऐसे में अपने कर्तव्य और मानव जीवन की रक्षा के लिए चिकित्सक वैश्विक महामारी के दौर में मरीजों का हर कदम पर साथ दे रहे हैं।मन में दृढ़ विश्वास हो तो दुनिया में कोरोना क्या किसी बीमारी को हराया जा सकता है। इस बात को साबित किया है कि कोरोना की दूसरी लहर में एक योद्धा की तरह काम करने वाली सदर अस्पताल की 46 वर्षीय महिला चिकित्सक डॉ शबनम यास्मिन एवं उनके परिवार ने।
मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले से डॉ शबनम यास्मिन ने दी कोविड-19 को मात: डॉ शबनम
डॉ शबनम यास्मिन पिछले 10 वर्षो से सदर अस्पताल में अपनी सेवा दे रही हैं। पिछले वर्ष संक्रमण काल में 02 संक्रमित महिला का सुरक्षित सिजेरियन करके प्रसव करने का श्रेय भी इन्ही को प्राप्त है। कोरोना मरीजों की सेवा में लगी डॉ शबनम उनके पति एवं उनकी मां 13 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों ने घबराने की बजाय धैर्य से काम लिया। अपने आवास में होम आइसोलेशन में रहते हुए बीमारी को मन पर हावी नहीं होने दिया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं हौसला को बुलंद रखा। अंत में कोरोना को मात देने में सफल रहे। डॉ डॉ शबनम यास्मिन ने बताया कि 11 तारीख को उनके पति को कोरोना का हल्का लक्षण दिखाई दिया। दूसरे दिन जब उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उनकी 75 वर्षीय माँ भी संक्रमित हो गयी। उसके बाद सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर दवा और गरम पानी का का सेवन शुरू किया। मन में पूर्ण विश्वास था कि वैक्सीन ले चुके हैं तो जीत हासिल ही होगी। महज 10 दिनों के भीतर कोरोना को मात दी। कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद हौसला और बढ़ गया है। अब कोरोना जैसा डर मन से निकल गया है। बस लोगों की सेवा करनी है। बताया कि संक्रमित होने के बाद मन में यही सोच को कायम रखा कि ठीक होकर फिर संक्रमितों के बीच जाकर काम करना है।
टीकाकरण आया काम, संक्रमित होने के बावजूद भी नहीं आएगी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं: डॉ यास्मीन
डॉ शबनम यस्मिन बताती हैं कि उन्होंने अपना तथा पूरे परिवार का टीकाकरण करा रखा था। यही कारण है कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बावजूद भी परिवार में किसी को भी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं नहीं आई। वे इस बात को मानती हैं कि अगर उन लोगों ने अपना टीकाकरण नहीं कराया होता तो संक्रमण से बच निकलना नामुमकिन हो सकता था। साथ ही कहती हैं कि यह कोविड टीकाकरण की देन है कि उनके परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।
पड़ोसियों तथा आम लोगों को भी टीकाकरण के लिए करती हैं जागरूक:
टीकाकरण के फायदे एवं बतौर अपनी कहानी बताकर डॉ शबनम यस्मिन अपने आस पास के लोगों, मित्रों, रिश्तेदारों तथा आमजनों से टीकाकरण कराने का अनुरोध करती हैं। वे कहती हैं कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन अभी भी टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रांतियां है एवं लोग कुछ अफवाहों को सही मान लेते हैं। वे लोगों से अनुरोध करती हैं कि अपना टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि टीका लेकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है ना कि अफवाहों एवं भ्रांतियों के चक्कर में फंसकर। साथ ही आम लोगों से गुजारिश है कि संक्रमित होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। मनोबल को कमजोर नहीं होने दें। अपील करते हुए कहा कि लोग इस समय डरने की बजाय संयम से काम लें। सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
स्वस्थ होने के साथ ही दुगुनी ताकत के साथ पुनः अपने कार्य पर लौटी:
डॉ शबनम यस्मिन को अब पता है कि यदि वह दोबारा संक्रमण की चपेट में आती हैं तो उन्हें कैसे स्वस्थ होना है और दूसरों को स्वयं का अपना उदाहरण देते हुए कैसे प्रेरित करना है। सेवा के भाव और स्वस्थ होने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर इन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि ‘इस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद व्यक्ति को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अगर व्यक्ति में आत्मविश्वास और किसी भी कठिनाई से लड़ने का जज्बा हो तो वह बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीत सकता है। साथ ही कहा परिजनों का साथ इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी होता है, मानसिक मजबूती। इससे ही बहुत से समस्याओं का हल हो जाता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार के रूप … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया।युवक … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष में गयाजी … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की ओर से … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू रजक ने बताया … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर में आयोजित … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये गये सर्वेक्षण और … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो.तस्लीम के … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना-सह- प्रभारी … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। राहगीर हादसों … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । बैठक … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रही।यूनाइटेड … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले … Read more