विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर
किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस कार्यालय, किशनगंज में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने जमीन विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से एसपी को अवगत कराया।
एसपी ने प्रत्येक फरियादी की बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और प्रत्येक मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किशनगंज पुलिस ने आमजनों की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निवारण और न्याय दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।