न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

मुख्य सप्लायर की तलाश तेज

फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर फुलडोभी मुस्लिम टोला के पास की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलडोभी वार्ड संख्या-03 निवासी विकास कुमार (24) के रूप में हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति फुलडोभी मुस्लिम टोला के पास घूम-घूमकर स्मैक की पुड़िया बेच रहा है। सत्यापन हेतु राजस्व पदाधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद की मौजूदगी में फुलडोभी मुस्लिम टोला स्थित श्रीकोल स्कूल जाने वाली सड़क में वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान फुलडोभी की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पकड़ाये आरोपी का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में उक्त युवक के पास से कुल 27 छोटी-छोटी पुड़िया मिलीं, जिसमें स्मैक जैसा मादक पदार्थ भरा था। वजन करने पर कुल 5.33 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।वहीं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।आरोपी युवक ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह फुलडोभी वार्ड संख्या-07 निवासी मो. मसूद आलम (24) से यह स्मैक लेता था।

मसूद बड़े पैमाने पर स्मैक लाता है और खुदरा बिक्री के लिए छोटे धंधेबाजों को देता है।आगे थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार और फरार मुख्य सप्लायर मो. मसूद आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया और गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment