ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन
सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्रांगण में रविवार के शाम ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार आपदा विभाग के अपर सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, कमेटी सदस्यों ने फीता काटकर उपस्थित लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रीय गान के साथ मुशायरा का आगाज किया।
इस अवसर पर अपर सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि शायर और कवि देश के सांस्कृत की विरासत है। इस तरह की महफ़िल सजने से विशेष कर छात्र छात्राओं में भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। मुशायरा का सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों,गणमान्य लोगों, शिक्षा प्रेमी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को धन्यवाद दिये। कमेटी सदस्यों ने बताया कि बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में पहली बार आलम इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अत्यधिक भीड़ जुटी,मुशायरा का सफल आयोजन में प्रशासनिक विभाग का पूर्ण सहयोग मिला। सालमारी बाजार के व्यवसाय वर्ग,सभी चिकित्सक,क्षेत्र के गणमान्य लोगों का सहयोग से इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा,सद्भावना पर शायर और कवि द्वारा प्रस्तुत रचना से श्रोताओं ने बहुत सराहना की।
इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर, कवि, हास्य कवि में अजय शाकरी कासगंज युपी, अपुर्व विक्रम शाह चम्पारण बिहार,डाॅ.माजिद देवबंदी युपी, डा हिलाल बदायुनी यूपी, मुजाबर हुसैन मालेगांव महाराष्ट्र, चांदनी मुस्कान पूणे महाराष्ट्र, विभा शुक्ला वाराणसी युपी, दानिस गजल मेरठ युपी,डा मसूद अकरम पटना,डा अनवर ईरज, कलाम अजनबी कटिहार आदि के द्वारा एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर रचनाओं से रूबरू श्रोता हुए।