न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्त


विदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए
 
सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा आटो और बाइक के जरिए ले जाई जा रही 83.64 लीटर विदेशी और देसी शराब बरामद की गई है।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की पहली कार्रवाई में आटो से 47.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से मोहम्मद सोनू 28 वर्ष ग्राम बसगरा, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब के साथ आटो को भी जब्त किया। दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक से 36 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की।

इस मामले में कुरुम सबनपुर गांव निवासी जाहिद (32) ,अशफाक (45) को गिरफ्तार किया गया। दोनों बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। वाहन जांच और विशेष अभियान के दौरान दोनों मामलों में सफलता मिली है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

Share this news

Leave a Comment