आजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने किया।जदयू उपाध्यक्ष और आजमनगर प्रखंड प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पार्टी में हर साल 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाने का आहान किया है।
इसी के तहत कटिहार टाउन हॉल में नीतीश संवाद कार्यक्रम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने आजमनगर के जैव विविध नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 24 नवंबर को कटिहार टाउन हॉल पहुंचने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी और लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर सुनील सिंहा, जवाहर सिंह, मोहम्मद सलाम, प्रदीप कुमार घोष, श्याम केसरी,राकेश सिंह सहित कई जदयु नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।