न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

मनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके पर मनिहारी के जदयू के विधानसभा प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह कुरेठा पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार उरांव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन पोद्दार, मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह,मनसाही प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, मनसाही प्रखंड प्रभारी हीरालाल राही,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष बलिदानी,,राजेश रजक,पंचानंद पोद्दार,अमर साह,सुधीर कुमार प्रभाकर, संजीत कुमार सिंह,रवि साह,संजय पासवान,पूनम देवी,रेखा देवी,संजय कुमार मंडल आदि ने जदयू कार्यालय मनसाही में शोक सभा का आयोजन किया।

इस दौरान सभी ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किए। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समता पार्टी से लेकर जनता दल यू पार्टी में लगातार बने रहे एवं दो बार मनसाही के जदयू प्रखंड अध्यक्ष भी बने । काफी मिलनसार थे उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हैं।

Share this news

Leave a Comment