न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता रंजीत मंडल एवं गणेश मंडल (30) पिता मकेश्वर मंडल रखा टोला बिशनपुर वार्ड नंबर 12 निवासी श्राद्ध का कार्ड बांटने मोहनपुर जा रहे थे।

इसी दौरान मोहनपुर महंत स्थान के पास मनसाही की तरफ से मछली विक्रेता नूर मोहम्मद (30) पिता मोहम्मद शमीम हरिप्रसाद बांध टोला निवासी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई ।

जिसमें तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मनसाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही भेजा जहां पर प्राथमिक इलाज कर काफी घायल हुए नूर मोहम्मद एवं सिंटू कुमार मंडल को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया । इसी दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। वहीं गणेश मंडल पिता मकेश्वर मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। वहीं मनसाही पुलिस दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Share this news

Leave a Comment