राहुल कुमार/ किशनगंज
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा साहिब से पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों होते होते हुए गुजरी।

शोभायात्रा के दौरान सिख समुदाय के युवाओं और कलाकारों द्वारा पारंपरिक और विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए, जिसने शहरवासियों का मन मोह लिया। ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर कमिटि के अध्यक्ष लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, सचिव अजीत सिंह उर्फ सूरज, संयुक्त सचिव चरनजीत सिंह, कानूनी सलाहकार अमोलक सिंह, मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह सहित सक्रिय सदस्य बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह और बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे।