ठाकुरगंज प्रखंड में मजदूरों का हक छीन मुखिया जी ने यांत्रिक से ही कई तालाबों की कर दी खुदाई
डीडीसी के निर्देश पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने पौआखाली थाने में दर्ज कराया था मुकदमा,मामले में एसडीपीओ का जाँच अनुसंधान शुरू
किशनगंज/ संवाददाता
एक ओर जहाँ किशनगंज जिला पुरे बिहार में मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के सफल संचालन के लिए वाह वाही लूट रही है तो वहीं इसी योजना के तहत तालाबों के निर्माण में लूट मची हुई है।जिसके कांधे पर पंचायत के मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी देने का जिम्मा है उन्ही मुखिया जी के द्वारा इस योजना में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मामला जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत डुमरिया ग्राम पंचायत का है जहाँ के वार्ड संख्या 13 में निजी जमीन पर तालाबों की खुदाई मामले में भारी अनियमित्ता उजागर होने के उपरांत उप विकास आयुक्त सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वय,मनरेगा किशनगंज के निर्देश पर ठाकुरगंज मनरेगा पदाधिकारी सुनील कुमार सिंधु ने बीते 10 जून को पौआखाली थाने में सम्बंधित पंचायत के मुखिया मुजाहिद हुसैन के विरुद्ध मामला दर्ज हेतु लिखित आवेदन दिया था जिसके ठीक दूसरे दिन 11 जून को जांचोपरांत मुखिया मुजाहिद हुसैन के विरुद्ध पुलिस ने भादवि की धारा 409,420 के तहत कांड संख्या 34/21 दर्ज किया है।
गौरतलब है कि मनरेगा पदाधिकारी ठाकुरगंज ने जो लिखित शिकायत थाने को दी थी उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि दिनांक 04/06/2021 उप विकास आयुक्त सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वय,मनरेगा किशनगंज के द्वारा डुमरिया ग्राम पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।उप विकास आयुक्त महोदय के पत्रांक 724 दिनांक 04/06/2021
के आलोक में उक्त पंचायत में मनरेगा योजना संख्या क्रमशः79/2020-2021,95/2020-2021,100/2020-2021 एवम् 101/2020-2021 के तहत निजी जमीन पर तालाबों का निर्माण किया गया।निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ है कि योजनाओं का क्रियान्वयन मजदूरों से नही कराकर यांत्रिक माध्यम से किया गया है जो मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन है। और उक्त के निमित्त ग्राम पंचायत डुमरिया के मुखिया मुजाहिद हुसैन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्राप्त हुआ है।
उधर मामले में बीते शुक्रवार के दिन एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने मामले की जाँच शुरू कर दी है बताया जाता है कि उन्होंने मुखिया से मामले से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा कहा है कि जाँच में जो भी दोषी पाएं जाएंगे उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उधर मामला उजागर होने के बाद चर्चा यह भी है कि उक्त तालाबों के निर्माण में बरती गई अनियमित्ता में क्या सिर्फ ग्राम पंचायत के मुखिया ही दोषी हैं या इन योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल अन्य टेक्निकल हैण्ड जो मनरेगा विभाग से जुड़े हैं उनकी भी भूमिका संलिप्त है। खैर,इसका वास्तविक पता पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।दबी जुबान चर्चा तो इतना तक है कि बीते 5 वर्षों के कार्यकाल में डुमरिया पंचायत में क्रियान्वित हुए मनरेगा योजना से बाकी अन्य तालाबों के निर्माण का भी हाल एक जैसा ही है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी … Read more
- अवैध बालू लदा डीसीएम ट्रक जब्त, चालक फरारसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बालू लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान … Read more
- भोजपुरी फिल्म स्टार रामकुमार भगत को मिला ‘भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान’माला, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर किया गया सम्मानित, भोजपुरी सिनेमा और समाजसेवा में योगदान की हुई सराहना फारबिसगंज/अरुण कुमार भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की … Read more
- शादी में दुल्हन की नुमाइश और बारात पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमानशादी में दुल्हन की नुमाइश, मुंह दिखाई और वलीमा में उपहार लेने की प्रथा पर उठाए सवाल; बोले- टोपी की तादाद बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा … Read more
- लोहे की रॉड से युवती के सिर पर किया जानलेवा हमला, पिता के साथ भी मारपीटबाल पकड़कर जमीन पर पटका, सिर पर वार से फटा सिर; गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी संवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक … Read more
- भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बड़ी चोरी, लैपटॉप सहित सरकारी दस्तावेज और जरूरी सामान गायबपारिवारिक फोटो, विभागीय डेटा और महत्वपूर्ण पत्राचार भी थे लैपटॉप में सुरक्षित; तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर भी ले उड़े चोर संवाददाता/किशनगंज शहर में चोरों का आतंक अब सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गया … Read more
- KatiharNews:रौतारा पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार60 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और एमटी बाइक जब्त; एसपी के निर्देश पर पुलिस-डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई कटिहार:जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए … Read more
- चातुर्मास में चौथा मासखमण अभिनंदन समारोहकटिहार में देव गुरु धर्म की कृपा बरसी है- मुनि प्रशांत कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एवं मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार चातुर्मास का चौथा मासखमण तप अभिनंदन आयोजित हुआ। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए … Read more
- करंट लगने से एक युवक की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशपहले भी कई मवेशियों की जा चुकी है जान, तार हटाने की जनप्रतिनिधियों की मांग को विभाग ने किया अनसुना फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के टेरियापार गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार … Read more
- हसनगंज में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,11,181 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्यहसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को … Read more
- एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार पंच की मौत,परिजनों में पसरा मातमपोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के पास हादसा कुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर पोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम कचहरी … Read more
- जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतपहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक क्षण के साथ हुआ। जिला … Read more
- तीन दुकानों का ताला काटकर चोरी,जांच में जुटी पुलिसमोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया हाट कालसर में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दो किराना दुकानों … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन,नेताओं ने जताया शोकमनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर … Read more
- संकल्प संध्या के तहत चल रहे रेमेडियल क्लासेस का जिलाधिकारी ने हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में किया निरीक्षणकमजोर नहीं, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए – हर बच्चा आगे बढ़ेगा – जिलाधिकारी कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदीने संकल्प संध्या के तहत संचालित रेमेडियल क्लासेस का हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने … Read more
- कुरसेला में 13,345 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराककुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान … Read more
- विजय स्पोर्टिंग क्लब की बैठक में लिया गया निर्णय,विकास सिंह फिर से बने क्लब अध्यक्षकटिहार – औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में सर्वप्रथम बीते दिनों लोक आस्था का महापर्व … Read more
- सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू की बैठक आयोजितबारसोई /कटिहार – 24 नवम्बर को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित किये जाने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू नेताओं की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयीं। बैठक नगर पंचायत बारसोई के बाजार … Read more
- कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेलवे का मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान….146 बेटिकट यात्री धराए₹88 हजार जुर्माना वसूला, दो गया जेल कटिहार – कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर बेटिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मेगा मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया। कटिहार रेलमंडल … Read more
- सुधानी के वार्ड सदस्य को मध्य निषेध की टीम ने दो बोतल विदेशी शराब किया गिरफ्तारसंवाददाता/बारसोई शनिवार की रात को मध्य निषेध की टीम ने सुधानी पंचायत के वार्ड सदस्य शंकर कुमार राय एवं कुन्नू राय को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के … Read more
- बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत सात गिरफ्ताररेकी कर बंद मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स दुकानदार भी गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद संवाददाता/किशनगंज बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह … Read more
- किशनगंज में तीन दिवसीय 557वां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की तैयारी पूरी, 23 नवंबर को निकलेगी भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रागुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 22 से 24 नवंबर तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को सजेगा मुख्य दीवान संवाददाता/किशनगंज सिख धर्म के प्रथम गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश उत्सव किशनगंज … Read more