- टीकाकरण केंद्र पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कर सभी लगा सकते हैं टीका
- बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा को जरूर लगवाएं सभी लोग
- सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करवाने का निर्देश
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर मेगा कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया | जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने इस कैम्प का निरीक्षण किया | इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड 1000 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने हेतु महेश्बथाना पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं तेऔसा पंचायत के पंचायत स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण हेतु उपस्थित लोगो से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , प्रखंड विकास पदाधिकारी , डॉ अमित राव एस एम ओ डब्लूएचओ , यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- निरीक्षण के क्रम में आम लोगों को टीकाकरण के लिए उत्प्रेरित किया गया निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने टीकाकरण हेतु प्रतीक्षारत युवाओं एवं महिलाओं से व्यवस्था के बारे में पूछा तथा युवाओं ने टीकाकरण कार्य की प्रसंशा की।डीएम ने उपस्थित आमजनों को कहा स्वयं भी वैक्सीन लें तथा दूसरों को भी वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करें। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीकाकरण हेतु आये लोगों को शीघ्र टीका दिया जाय,अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े एवं टीका लगवाने वाले लाभार्थी को कम से कम आधा घंटा के लिए अवलोकन कक्ष में अवश्य विश्राम करायें। टीका लगने के उपरांत लोगों को बैठने की व्यवस्था को यथा संभव और भी सुदृढ़ बनाने का निदेश दिया तथा कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निदेश दिया कि वे स्वयं के स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखें।साथ ही, प्रत्येक दिन टीकाकरण स्थल की साफ सफाई व सैनिटाइज करवाना, सभी लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से उपयोग करना,पीने योग्य जल की उपलब्धता,पंखा आदि निश्चित रूप से प्रत्येक दिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए|
निर्धारित समय पर टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की की जा रही है हर संभव कोशिश :
जिले में कोविड-19 संक्रमण वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 18 से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों पर युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते हैं कि जिले के सभी सत्र स्थलों पर मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मेगा टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है| माह दिसम्बर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन की गति देने में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है ।
टीकाकरण केंद्र पर ऑनस्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध है :
जिले में अब 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को भी कोविड-19 टीका लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कराते हुए कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने कहा सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
- पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 131374 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29105 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गई है| कहा मैंने खुद टीका की का दोनों डोज ले ली है | टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है| मैंने लिया, मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ और अब मैं कोरोना के खतरे से मुक्त हूं| इसलिए आप भी कोरोना का टीका लेने में उत्साह दिखाएं| आप भी सुरक्षित हो जाएंगे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर … Read more
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देशविकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही … Read more
- राहत संस्था द्वारा 12वीं बटालियन SSB में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोरकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सोमवार को राहत संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं बटालियन … Read more
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय … Read more