बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सामेकित बाल विकास कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है संक्रमण के समय भी स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य
जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित
किशनगंज /संवादाता
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। डीआरडीए स्थित रचना भवन में सोमवार को जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस की समीक्षा की गई,जिसमे डीपीओ मंजूर आलम के द्वारा बाल विकास परियोजना अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओ,पोषक आहार वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र संचालन,धात्री महिलाओं को आहार वितरण, बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा आईसीडीएस कर्मियो के सहयोग से कोविड टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।मासिक टीएचआर वितरण में लाभुकों को पोषाहार उपलब्ध कराना,सुनिश्चित करने हेतु वरीय पदाधिकारियों से औचक निरीक्षण करवाने का निर्देश दिया गया ।सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के कुपोषण जांच,प्री स्कूलिंग,पोषाहार वितरण हेतु नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार को दिलवाने हेतु मोबलाइज करने का निर्देश दिया गया तथा डीएम ने सख़्त निर्देश दिया कि जन कल्याण की योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलवाने में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी।
स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में सिविल सर्जन, डॉ श्रीनंदन ने जानकारी दी कि प्रखंडवार कोविड टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है तथा समीक्षा बैठक में कोरोना टेस्टिंग,ट्रीटमेंट,वैक्सीनेशन के कार्यों पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई। साथ ही, लक्ष्य अनुरूप टेस्टिंग तथा कोविड वैक्सीनेशन व मानक अनुसार ट्रीटमेंट का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में टेलीमेडिसिन समेत चिकित्सकीय सुविधा,मेडिकल किट व जांच,अवेयरनेस,सामुदायिक रसोई से भर्ती कोविड मरीजों के अटेंडेंट को खाना उपलब्ध करवाने आदि बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे ,अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक , डिलीवरी रूम, सिटी स्कैन एवं 10 शय्या वाले बच्चा वार्ड की सुविधा दी जा रही है। जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
करोना टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बढाना है। कुल लक्ष्य को माह दिसम्बर तक पूर्ण करना है , टीकाकरण को लेकर आम जन में भ्रम, भ्रांति एवं अफवाह आदि गलत संदेश चली गई है जिसे दूर करना हम सभी का कर्त्तव्य हैं तथा इसे दूर करते हुए टीकाकरण की गति को बढ़ाना है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों धार्मिक गुरूओ, महादलित समुदाय के गण्यमान्य व्यक्तियों एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ आमजन में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए सकारात्मक बैठक की गई है। जिले में कुल 10 टिका एक्सप्रेस के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं ग्रामीण इलाको के 02 वार्डो में 45+ व्यक्तिओ को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण किया जायेगा ।इसके अलावा बुनियाद केंद्र के वाहन के द्वारा शहर के 18+ के सभी व्यक्तिओ का टीकाकरण किया जा रहा है तथा टीकाकरण के साथ आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है ।आमजनों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वार्ड से 04 शिक्षक एव आंगनवाडी सेविका ,सहायिका का सहयोग लिया जाने का निर्देश दिया गया है | टीका एक्सप्रेस के द्वारा केयर के डी टी एल प्रशान्जित विस्वास के मार्गदर्शन में शहर के कुल 34 वार्डो में टिका एक्सप्रेस चलाया जा रहा है । टीका एक्सप्रेस के माध्यम से किए जा रहे टीकाकरण की गति को बढाने एवं अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है अन्य प्रदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच आवश्यक :-
सिविल सर्जन् डॉ श्रीनंदन ने बताया जिले की रिकवरी रेट अभी भी 97.01 है उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के दुसरे डोज की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया ,जिले में प्रतिदिन 8920 योग्य व्यक्ति के टीकाकरण कराने का लक्ष्य के अनुसार सभी सत्र स्थलों पर कार्य करने का निदेश स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया।जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण अभियान जोर शोर से चल रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 130522 लोगो को प्रथम डोज एवं 29010 व्यक्ति को दूसरा टिका लगाया गया है ।
संक्रमण के तीसरे वेब की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया :
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा आने वाले समय में संक्रमण के तीसरे वेब की आने की सम्भावना है उसके लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन एवं सभी प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया| जिसमें सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कम से कम 10 बच्चो वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है |
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम ,सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक, डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित कुमार,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सी -फार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , सभी महिला पर्यवेक्षिका ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, लेखापाल आदि उपस्थित रहे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों … Read more
- मुक-बधिर लड़की हुई सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जानसागर चंद्रा/ किशनगंज घरेलू कार्य करने के दौरान एक मुक-बधिर लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो उसे घटना का अहसास तक नहीं हुआ। लेकिन विषधर पर नजर … Read more