बिहार :पूर्व मध्य रेल की ओर से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार के अलग-अलग शहरों से कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है। नई दिल्ली से पटना के रास्ते मालदा टाउन के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन और आनंद विहार से भागलपुर के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस को परिचालन विस्तार दिया गया है। वहीं कामाख्या से भागलपुर किउल जंक्शन के रास्ते गया जंक्शन के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन फिर से बहाल कर दिया गया है। साथ ही पटना के रास्ते कामाख्या से भगत की कोठी के बीच स्पेशल एक्सप्रेस की भी फिर से पुनर्बहाली की जा रही है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने सूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को सहूलियत होगी। साथ ही पहले से चल रही ट्रेनों पर बोझ कम होगा।
सफर होगा आसान
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी, जबकि मालदा टाउन से यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार के दिन चलाई जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी, जबकि मालदा टाउन से यह ट्रेन 15 जून से चलेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर के छह, एसी थ्री टायर के छह, एसी टू टायर के दो और फर्स्ट एसी के एक कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन नई दिल्ली से खुलने के बाद लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना के रास्ते भागलपुर होते मालदा टाउन जाएगी।
वहीं ट्रेन संख्या 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस भागलपुर से 15 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 14 जून से चलेगी। यह ट्रेन गरीब रथ की तर्ज पर चलाई जाएगी। ट्रेन में एसी थ्री के कुल 18 कोच होंगे।
बिहार के यात्रिओं का कामाख्या जाना होगा आसान
बिहार के स्टेशनों से होते हुए कामाख्या जाने वाली दो ट्रेनों की फिर से बहाली कर दी गई है।
कामाख्या से गया के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05620 कामाख्या से 21 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 05619 गया से 22 जून से अगले आदेश तक चलेगी। कामाख्या से यह ट्रेन सोमवार को खुलेगी जबकि गया से मंगलवार को खुलेगी। ट्रेन में सेकंड एसी के एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के 10 और सामान्य श्रेणी के कुल 4 कोच होंगे। यह ट्रेन गया जंक्शन से खुलने के बाद नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल जंक्शन, भागलपुर, न्यू फरक्का जंक्शन होते हुए कामाख्या जाएगी। वहीं कामाख्या से भगत की कोठी के बीच भी चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन कामाख्या से 18 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी जबकि भगत की कोठी से यह ट्रेन 22 जून से अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से खुलने के बाद कटिहार जंक्शन, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी जंक्शन, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, डीडीयू, वाराणसी, लखनऊ होते जोधपुर के रास्ते भगत की कोठी जाएगी।
समय के लिए वेबसाइट और एप का करें इस्तेमाल
यात्री इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी जाने के लिए रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों की फिर से बहाली से दूसरी ट्रेनों पर भी यात्रियों का बोझ कम होगा और सफर आसान होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय युवाओं … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सोमवार … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता रंजीत मंडल एवं गणेश … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार (20) पिता सुनील साहनी … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्रांगण में … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि मंगलवार संध्या 5 … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर फुलडोभी मुस्लिम टोला के … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष कार्यों को गति देने को लेकर … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके पर मनिहारी के … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने निलंबन का … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को जागेश्वर उच्च … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार … Read more
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देशविकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख विकासात्मक एवं निर्माणाधीन योजनाओं … Read more
- राहत संस्था द्वारा 12वीं बटालियन SSB में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोरकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सोमवार को राहत संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12 … Read more
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे इलाके में शोक … Read more