किशनगंज /संवादाता
शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष के द्वारा मद्य निषेध विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई । जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मध निषेध एवं छापामारी में जब्त किए गए शराब इत्यादि के विनष्टीकरण पर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मध निषेध सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः जहां भी अवैध शराब निर्माण एवं शराब का सेवन की सूचना मिलती है, वहां त्वरित गति से कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि शराब विनष्टीकरण में विलंब नहीं करें अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शराब अथवा इसे बनाने संबंधी पदार्थ की जब्ती के 90 दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया पूर्ण किए जाएं।
वहीं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि किशनगंज जिला का गलगलिया चेकपोस्ट पर जनवरी माह से अबतक शराब पकड़े जाने की सूचना नहीं है,एसा प्रतीत हो रहा है कि उत्पाद अधीक्षक के द्वारा मद्य निषेध के कार्यों में काफी शिथिलता के साथ कार्य किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उत्पाद अधीक्षक से कारण – पृच्छा किया तथा निर्देश दिया की सीमावर्ती जिला होने के कारण अवैध शराब परिवहन,निर्माण के विरुद्ध छापामारी कर जून माह में उपलब्धि दिखाए अन्यथा विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कर्मी यदि शराब पीते हैं, शराब पीकर वारदात करते हैं, तो उनपर पूरी सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है।
शराब संबंधी जब्त वाहनों की नीलामी दिनांक 15 जून को किए जाने व एतद संबंधी कृत कार्रवाई से उत्पाद अधीक्षक ने अवगत कराया।जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश किशनगंज में उत्पाद विभाग के कार्य से काफी असंतुष्ट दिखे तथा मद्य निषेध के निमित शराब की अवैध बिक्री,परिवहन व उत्पादन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान,गस्ती हेतु उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया ।
उन्होंने कहा कि जिला की सीमा बंगाल ,नेपाल से लगने के कारण शराब के परिवहन,बिक्री की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है,इसलिए पुलिस पदाधिकारी समेत उत्पाद के पदाधिकारियों को काफी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सरकार की नीति को लागू करना होगा।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि छापामारी की संख्या में तेजी लाते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्त में लाया जाए। उन्होंने अनुसंधान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोक अभियोजक के साथ पूरी तरह समन्वय स्थापित करते हुए मामले को तेजी से चलाया जाए ताकि दोषी व्यक्ति को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने जब्ती सूची बनाने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।बैठक में डीएम एसपी के अतिरिक्त अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार, एसडीएम,शाहनवाज अहमद अंसारी,डीपीआरओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ … Read more
- मुक-बधिर लड़की हुई सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जानसागर चंद्रा/ किशनगंज घरेलू कार्य करने के दौरान एक मुक-बधिर लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो उसे घटना का अहसास तक नहीं हुआ। लेकिन विषधर पर नजर पड़ते ही … Read more
- बिना ओटीपी शेयर किए महिला के बैंक खाते से उड़ाए 5000 रूपयेप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।साइबर बदमाशों के द्वारा महिला के खाते से पांच हजार रुपए उड़ाने की बात सामने आई … Read more