न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : हटाया गया लॉक डाउन ,रात्रि कर्फ्यू रहेगी जारी ,दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाई गई

पटना : बिहार में लॉक डाउन को समाप्त कर दिया गया है ।आज हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।उन्होंने कहा 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी।






सीएम ने कहा कि आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी।साथ ही उन्होंने कहा कि अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment