न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बारिश के कारण गिरा मकान, बाल बाल बचे गृह स्वामी

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ऋषि टोल गोदैया में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में घर में रखे बर्तन, अनाज, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। हालांकि गृहस्वामी पूरण ऋषि की जान बाल-बाल बच गई।पीड़ित पूरण ऋषि ने बताया कि उनका मकान काफी पुराना और जर्जर था।

लगातार बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा था। छत गिरने की आशंका से वह घर के अंदर सोने के बजाय बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई।घटना की सूचना पर वार्ड सदस्य कन्हैया कुमार उरांव मौके पर पहुंचे।

वहीं, आवास सहायक दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग को देकर नियमानुसार सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा एवं सरकारी सहायता देने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment