कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेहर टोला निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।