किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी
संवाददाता/किशनगंज
जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस ने मंगलवार, 24 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा पिकेट के समीप किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक टोटो की तलाशी ली गई। इस दौरान टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार टोटो चालक की पहचान राजकुमार हरिजन, पिता लाल बाबू हरिजन, निवासी बड़ीजान, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।