मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती जोर-शोर से किया जा रहा हैं। एक साथ परवल व करेले की खेती करने से किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती हैं। ये बाते मनसाही के किसान मोहम्मद जसीम ने कही। उन्होंने बताया कि रब्बी की खेती में किसान एक साथ परवल व करेले की खेती कर सकते हैं। क्योंकि ठंड के समय में परवल धीरे-धीरे लत बढ़ता हैं।
जबकि करेले की लत जल्द तैयार हो जाता हैं एवं करेले का तूराई फरवरी से शुरू हो जाता हैं और अप्रैल होते-होते करेले का तूराई समाप्त हो जाता हैं। वहीं परवल का लत तैयार होने से पहले करेले का लत समाप्त हो जाता हैं। इनके बाद इसी झांक पर परवल का लत को चढ़ा दिया जाता हैं। जो की अप्रैल माह से परवल का तूराई प्रारंभ हो जाता हैं। इस तरह से प्रखंड में जो भी किसान सब्जी की खेती करना चाहते हैं एक साथ परवल करेले की खेती कर सकते हैं।
करेले जल्द तैयार होते हैं।जबकि परवल ठंड में धीरे-धीरे लत बढ़ता हैं एवं गर्मी आने के साथ ही परवल की तुराई शुरू हो जाती हैं। उन्होंने प्रखंड के किसानों को कहा कि जो भी लोग अगर सब्जी की खेती करना चाहते हैं। वे परवल एवं करेला एक साथ खेत में बुवाई कर दें,जिससे किसानों को फरवरी माह में करेले की तुराई से अच्छी आमदनी होगी। वहीं अप्रैल माह से परवल की तुराई से अच्छी आमदनी होगी। जिससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरीके से कर सकेंगे।