कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान विभिन्न जगहों से शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।