न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरिया

किसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित

दिलशाद/गलगलिया

कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत रीगल रिसोर्सेस कंपनी आज देश की नंबर वन स्टार्च इंडस्ट्री बन गई है। किसानों के विश्वास और निरंतर सहयोग से कंपनी ने महज आठ वर्षों में यह मुकाम हासिल किया है। उक्त बातें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल किशोरपुरिया ने किसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अनिल किशोरपुरिया ने बताया कि सितंबर 2018 में कंपनी की शुरुआत प्रतिदिन 180 टन स्टार्च उत्पादन से हुई थी, जो आज बढ़कर 1,650 टन प्रतिदिन हो गया है। आने वाले कुछ महीनों में उत्पादन क्षमता 2,100 टन प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। कंपनी में स्टार्च के अलावा लिक्विड ग्लूकोज, माल्टो सहित कई अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर गुणवत्ता वाला मक्का उपलब्ध नहीं होने के कारण बाहर से मक्का मंगवाना पड़ता था। लेकिन आज कंपनी लगभग सात महीने तक स्थानीय किसानों के मक्के से ही उत्पादन कर रही है। कंपनी का प्रयास है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अगले वर्ष किसानों को दोगुनी संख्या में कार और बाइक पुरस्कार स्वरूप देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम को कंपनी के परचेज जीएम विवेक लील्हा और ठाकुरगंज के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष देवकी नंदन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मक्का की खेती को लेकर किसानों के बीच सकारात्मक बदलाव आया है। अब किसान अपनी जमीन खाली नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि रीगल अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।

किसानों को मिले आकर्षक पुरस्कार

सम्मेलन में किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान छह किसानों को एक्सयूवी कार, दो को वैगनआर कार, दो को टीवीएस बाइक, पांच को मोबाइल फोन, एक को इन्वर्टर, तीन को टीवी, सात को ओवन और करीब 40 किसानों को डिनर सेट प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मौके पर कंपनी के जीएम विजय चंद्र पाटिल, डीजीएम अमित कुमार सील, हरीश कुमार सिंह, बीबी बोसु बाबू, हिलाल बरभुईया, सुरेश मोर और नरेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन राजेश कुमार ने किया।

Share this news

Leave a Comment