कुमार राहुल
आज जो बिहार की स्थिति है, उस पर , दुष्यंत कुमार… की रचना बड़ी सटीक बैठती है,
बाढ़ की संभावनाएं सामने हैं, और नदियों के किनारे घर बने हैं, चीड वन में आंधियां की बात मत कर ,
इन दरख्तों के बहुत नाजुक तने हैं।
ज्ञात रहे, कि उत्तराखंड में आई बाढ़ के पहले ही एक अखबार के संपादक ने आगाह किया था, कि इस तरह की दुर्घटना हो सकती है, लेकिन वहां पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया ,और फिर एक बड़ी दुर्घटना हुई । बिहार मैं भी एनडीए की ही सरकार है ।सरकार के लिए परेशानी ‘यास’ तूफान ने उत्पन्न किया है ।नेपाल के तराई क्षेत्र और उत्तर बिहार के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद, नदियों में उफान ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है ।मई के महीने में नदियों में इतना पानी आज तक नहीं आया। नेपाल में भारी बारिश के वजह से गंडक बराज से 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, इस कारण उत्तर बिहार में कई ग्रामीण इलाकों में जल जमाव की स्थिति है।
बाल्मीकि नगर बराज उफान में है, कोसी बराज से 91000 क्यूसेक पानी आया ,कनकई, रतवा आदि सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है… नदियों के साथ बिहार के 23 जलाशय का जलस्तर मानसून से पहले ही उच्चतम स्तर में है ।गंडक नदी कटाव भी कर रही है ।
पहले कोरोना और फिर ..यास ..ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को बड़ा झटका दिया है। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी 30 फ़ीसदी काम पूरा नहीं हो पाया है ।जल संसाधन विभाग में बाढ़ पूर्व के लिए 298 योजनाओं को मंजूर किया है। इन पर 11 00 करोड़ रुपए खर्च होने हैं ,इस योजना के तहत नेपाल परक्षेत्र में 30 योजनाओं पर काम हो रहा है, इन पर 130 करोड़ रुपए खर्च करने की प्लानिंग है ।इन 298 में से 209 योजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका ।अब केवल 89 योजनाओं का काम ही बचा है। काम तेजी से हो इसलिए जल संसाधन मंत्री Sanjay jha खुद सारी योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि उपरोक्त सारे काम तय समय सीमा 15 मई तक पूरे हो जाने थे। यास तूफान के कारण समय 31 मई तक बढ़ा दिया गया ,और अब खुद मुख्यमंत्री ने काम पूर्ण करने की मोहलत 15 जून तक दे दिया है आम तौर पर 15 जून के आसपास या कुछ पहले ‘मानसून’ बिहार में दस्तक दे देती है ।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल अच्छी बारिश होने की संभावना है, ऐसे में पहले से भरे नदी ,तालाब ,तलैया ,बाढ़ की संभावना को काफी प्रबल कर देते हैं। बाढ़ की संभावनाओं से पहले ही बारिश से बिहार को काफी नुकसान हो चुका है ,सिर्फ पूर्णिया जिले में 62000 हेक्टर जमीन में मक्का और 23000 हेक्टर जमीन में मूंग की फसल लगाई गई है, जिसके नुकसान का आकलन करने का जिम्मा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया गया है ,जिससे किसानों को सही मुआवजा दिया जा सके। कोरोना, लॉकडाउन ,कृषि में नुकसान और बाढ़ की आशंका के साथ… नीति आयोग …एसडीजी इंडिया की तीसरी रिपोर्ट 2020-21 में बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब बताया है ,एसडीजी इंडिया इंडेक्स राज्यों और संघ प्रशासित क्षेत्रों को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में इनकी प्रगति को मापता है ।और इसी के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करता है ।
खराब आर्थिक एवं विकास की स्थिति के बीच किसानों की फसलों के नुकसान का सही आंकड़ा सामने आ पाएगा ,इस पर सब को संदेह है। क्योंकि कोरोना काल में जब 700000 के एंबुलेंस को 22 -22 लाख में खरीद कर घोटाला किया जा सकता है ,तो किसान तो घोटाले का आसान शिकार हैं ..और कई बार तो ऐसा लगता है, बाढ़ को जानबूझकर आने दिया जाता है, इसका परमानेंट इलाज खोजने की कभी कोशिश नहीं की जाती,क्योंकि अक्सर राहत सामग्री वितरण में भी घोटाले.. कई बार सामने आ चुके हैं.. राहत सामग्री वितरण में भी कई बार राजनीति की बू आती है, बाढ़ से बचाव करने के समय व्यक्ति का धर्म पूछकर निर्णय नहीं किया जाना चाहिए ,अब आप डूबते हुए व्यक्ति से ‘आधार कार्ड ‘मांगोगे ,तो वह क्या करेगा?
हमने अजीबोगरीब निजाम का निर्माण किया है ।कि तूफान और बाढ़ में हुए विनाश के लिए सहायता भी मतदान के आधार पर की जा रही है। बाढ़ के बाद अक्सर गिरे पेडों की लकड़ियों को बेच दिया जाता है ,कल्पना करिए ,कि ऐसी लकड़ी से बने फर्नीचर में वह ..हाकिम ..आराम कर रहा है, जिसने बाढ़ राहत के लिए आए धन का घपला किया है, क्या ऐसी कुर्सी …बैठने वालों.. को प्रताड़ित करेगी .
निदा फ़ाज़ली . ने इस बारे में बहुत खूब कहा है कि,
चीखें घर के द्वार की लकड़ी
हर बरसात,कट कर भी मरते नहीं, पेड़ों में दिन-रात,
देश की अन्य खबरें पढ़े :
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर … Read more
- मुक-बधिर लड़की हुई सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जानसागर चंद्रा/ किशनगंज घरेलू कार्य करने के दौरान एक मुक-बधिर लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो उसे घटना का अहसास तक नहीं हुआ। लेकिन विषधर पर नजर पड़ते ही उसके होश उड़ … Read more
- बिना ओटीपी शेयर किए महिला के बैंक खाते से उड़ाए 5000 रूपयेप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।साइबर बदमाशों के द्वारा महिला के खाते से पांच हजार रुपए उड़ाने की बात सामने आई है।जिसके यूको बैंक … Read more
- किशनगंज:शराब के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर बीआर 37 एई 6876 नंबर के … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तारनिसार अहमद /बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप वाहन … Read more
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक … Read more