न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने किया आजमनगर थाना का निरीक्षण

आजमनगर /कटिहार – आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार मंगलवार के शाम वार्षिक निरीक्षण के लिए आजमनगर थाना पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला में पदस्थापन के बाद पहली बार आजमनगर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी परिचय कुमार ने कहा कि पुलिसिंग के तहत वार्षिक निरीक्षण हेतु आजमनगर थाना पहुंचे हैं।

इस दौरान समीक्षात्मक बैठक की जाएगी। कई तरह के अभिलेखों तथा कई कांडों का अवलोकन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बारसोई एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित दर्जनों की तादाद में अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक कांस्टेबल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment