- गरीब, निर्धन, निःसहाय एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक किचन बड़ा सहारा साबित हो रहा है
- आज तक जिले में 105213 व्यक्ति को प्रथम तथा 28580 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है ।
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है और इसको लेकर हर जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं। इसी दिशा में 18 – 44 आयुवर्ग टीकाकरण केंद्र आंबेडकर टाउन हॉल का जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण किया गया । जहां उन्होंने देखा कि सुबह से ही जिले के युवा कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले रहे थे। जिले में पूर्व से 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण टीका एक्सप्रेस एवं कई टीकाकरण सत्र स्थलों पर पहले की तरह जारी है। आज तक जिले में 105213 व्यक्ति को प्रथम तथा 28580 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है ।

जिसमे कुल 19600 व्यक्ति जो 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग का टीकाकरण किया गया है |वही 4.82 लोगो की कोरोना जांच की गयी है जिसमे 9581व्यक्ति संक्रमित पाए गए है जिसमे 8825 व्यक्ति संक्रमण को हराकर ठीक भी हुए हैं।जिले रिकवरी दर में काफी सुधार हुआ है जो 92.1% है तथा संक्रमण दर घटा है जो कि 2.0 % है ।
जिलाधिकारी ने लोगों से प्रतिबंधों का अक्षरशः पालन करने का किया अनुरोध:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलेवासियों से जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का अक्षरशः पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा यह प्रतिबंध आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगाये गये हैं। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर दोहरा मास्क लगाकर निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संयम बरतें एवं भी़ड़-भाड़ से बचें। याद रखें आप अपनी आवश्यकता का सामान लेने निकलें है न कि कोरोना से संक्रमित होने। आपके द्वारा बरती गई लापरवाही आप पर ही नहीं बल्कि आपके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी भारी पड़ेगी। यदि आप परिवार के ऐसे सदस्य हैं जो किसी अन्य रोग से ग्रसित हैं तो बाहर न निकलें और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें।
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखते ही करायें अपना कोविड टेस्ट:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिले वासियों से अनुरोध किया कि यदि किसी को कोरोना के शुरुआती लक्षण जैसे- सर्दी, खांसी, बुखार, स्वाद एवं सुगंध कम लगना, अत्यधिक थकान एवं कमजोरी आदि हो तो यथाशीघ्र अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवायें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये लक्षण आपमें कोरोना के हैं अथवा नहीं। ताकि समय रहते आपको उचित चिकित्सीय सुविधा प्रदान करते हुए बचाया जा सके। देर होने पर समस्या की गंभीरता बढ़ सकती है।
गरीब, निर्धन, निःसहाय एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक किचन बड़ा सहारा साबित हो रहा है-
जिलाधिकारी ने टीकाकरण केंद्र के साथ आश्रय स्थल में चल रहे सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया और कहा सरकार के निर्देश पर ” पूर्ण बंद ” के दरम्यान बेघर , लाचार समेत अन्य जरूरतमंदों को मुफ्त में दो समय (दिन और रात) का भोजन मुहैया कराए जाने के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इसमें सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन भी भोजन कर सकते हैं। उन्होंने स्वादिष्ट भोजन परोसे जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सम्बंधित जन निर्धारित स्थान पर पहुंच कर बेझिझक इसका लाभ लें। जिलाधिकारी ने बताया सामुदायिक रसोई में भोजन , साफ – सफाई की पूरी व्यवस्था है । वहीँ सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से पूछताछ की और खाना के सम्बंध में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने इसी कड़ी में लाभुकों से भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद की जानकारी ली और व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन एवं रात के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके संचालन में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, हैंडवॉश, सैनिटाइजर आदि की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ शारीरिक दूरी एवं अन्य कोविड-19 सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। आश्रय स्थल में संचालित सामूहिक रसोई पर निबंधन पंजी एवं निरीक्षण पंजी संधारित रहेगा। निबंधन पंजी में खाने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, तिथि एवं समय अंकित किया जाएगा। निरीक्षण पंजी में रसोई के जांच हेतु गए पदाधिकारी अपना मंतव्य अंकित करेंगे। वर्तमान में जिला के सभी प्रखण्डों सामुदायिक किचन संचालित है। जहाँ निर्धन, नि:सहाय परिवार के वैसे व्यक्ति जिनका लॉकडाउन या किसी अन्य कारणों से रोजगार छीन गया है उन परिवारों के सदस्यों को दिन एवं रात गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री का किया गया पुतला दहनसंवाददाता/किशनगंज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक तथा आम जनता … Read more
- मोहर्रम को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपटना: मोहर्रम पर्व को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था की … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, संगठन को मजबूत बनाने पर जोरराष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। जारी सूची में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविंद बने ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष– ‘वन मैन आर्मी’ के नाम से चर्चित प्रवीण गोविंद को मिली कमान; पत्रकारों और राजनीतिक गलियारों में खुशी की लहर पटना ब्यूरो, न्यूज लेमनचूस। पटना। बिहार की … Read more
- KishanganjNews:कलापहाड़ गांव में जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा, ग्रामीणों ने नाला निर्माण की उठाई मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के कलापहाड़ गांव वार्ड संख्या-05 में मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा … Read more
- विद्यालय के समीप झाड़ियों में छिपा ट्रांसफॉर्मर बना खतरा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोपटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के पोखरिया गांव वार्ड संख्या-7 स्थित सरकारी विद्यालय के निकट स्थापित विद्युत ट्रांसफॉर्मर इन दिनों सुरक्षा मानकों की … Read more
- किशनगंज: स्मैक तस्कर 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार,1.29 लाख नकद और 4 मोबाइल बरामद, लाडला अंसारी भेजा गया जेलकिशनगंज /प्रतिनिधि स्मैक के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बहादुरगंज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक … Read more
- KishanganjNews:दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपोठिया (किशनगंज)इरफान अंसारी पोठिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बलात्कार कांड के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित अमजेद पिता अली हुसैन उदागारा … Read more
- मनिहारी में खरीफ महाअभियान -2026 का आगाज,वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया गया संदेशमनिहारी/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनिहारी के सभागार में शुक्रवार को शारदीय खरीफ महाअभियान-2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा में भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को बक्सर से किया गया गिरफ्तारअभ्यर्थी को बक्सर में गिरफ्तार कर जीरो एफआईआर करवाया गया था दर्ज किशनगंज में 14 जून की परीक्षा में शामिल हुआ था आरोपी युवक किशनगंज/प्रतिनिधि सिपाही भर्ती परीक्षा … Read more
- बाइक की डिक्की तोड़कर सोना चांदी और नकदी ले उड़े बदमाश ,जांच में जुटी पुलिसबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज में इन दिनों सर्राफा कारोबारी अपराधियों के निशाने पर है।जहां लुटेरा गिरोह द्वारा स्वर्ण कारोबारी से लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बंदूक … Read more
- महानंदा का बढ़ा जलस्तर, तेज धार में फंसी निर्माणाधीन पुल की सामग्री, लाखों का सामान बहामानसून की पहली परीक्षा से गुजरा तैयबपुर-खड़ना महानंदा पुल निर्माण कार्य, जलस्तर बढ़ने से फिलहाल काम रहेगा प्रभावित राज कुमार /पोठिया/किशनगंज: पहाड़ी क्षेत्रों और महानंदा नदी के जलग्रहण … Read more
- प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे गिरफ्तारएसपी संतोष कुमार खुद कर रहे कांड की निगरानी, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था गांव में प्रेमी … Read more
- विजयधारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयधारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा हैं। इस … Read more
- जगदेव बाबू के प्रतिमा की सौन्दर्यीकरण करने की मांग,सौंपा ज्ञापनकटिहार – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने के लिए … Read more
- कटिहार रेल मंडल में सीआरएस का विशेष निरीक्षण नए रेलखंडों पर हुआ स्पीड ट्रायलकटिहार – कटिहार रेल मंडल में दोहरीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों को अंतिम मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पूर्वोत्तर सीमांत सर्किल के रेल संरक्षा … Read more
- केस डायरी जमा नहीं करने पर कोर्ट सख्त,एसपी से विभागीय कार्रवाई की अनुशंसाकटिहार /कटिहार – जिला व्यवहार न्यायालय एडीजे 3 सुनील कुमार सिंह के न्यायालय ने कोढ़ा थाना कांड संख्या 47/2026 की केस डायरी समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने … Read more
- शराब पिलाने के बाद युवक की पीट-पीट कर हत्याफलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र की भंगहा पंचायत के तुर्की टोला के नहर टोला में गुरुवार की देर शाम शराब पिलाने के बाद एक युवक की पीट-पीटकर … Read more
- वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य – केन्द्रीय मंत्री ललन सिंहवृद्धाश्रम सहारा में विशेष निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया /कटिहार – वृद्धाश्रम सहारा पूर्णिया में एक विशेष निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर … Read more
- जीपीडीपी को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षणग्राम विकास योजनाओं के निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और जनभागीदारी पर हुई चर्चा बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी … Read more
- न्यायालय परिसर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,150 लोगों ने उठाया लाभकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत भवन में शुक्रवार को आयुष्मान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से … Read more
- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेलआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर पंचायत के कुशहा गांव में वर्ष 2025 में हत्या का साजिश रचने के मामले में एक व्यक्ति को आजमनगर पुलिस के … Read more
- रोजगार के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत के वार्ड चार गोबिंदपुर निवासी प्रवासी मजदूर मंजर आलम( 30) की मध्यप्रदेश के … Read more
- ऑटो लुट कांड तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर ओटो लुट कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं कुमारीपुर के डूमरकोल से … Read more


























