न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’

कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में स्कॉटिश डांडिया नवरंग-2026′ का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह डांडिया नाइट में पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं,अभिभावकों, आगंतुकों, पूर्ववर्ती छात्रों एवं शुभेच्छुओं को मिलाकर लगभग हजारो की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे भारतीय सांस्कृतिक वेश-भूषा में लोग मनमोहक लग रहे थे।इस संबंध में विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह कला विभागाध्यक्ष कौशिक कर ने बताया कि तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में चकाचौंध रोशनी से भव्य आलोक सज्जा, मधुर गीत-संगीत पर डीजे की थाप, रंगीन चमचमाते परिधान, झालर, बैनर -पोस्टरों से आकर्षक सजावट, मनमोहक नृत्य कला और पारंपरिक खान-पान की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

उक्त कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं सिलीगुड़ी से आए गायकों व नृत्य शिल्पियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।विद्यालय के संस्थापक सह चेयरमैन डॉ. अविनाश कुमार ने कहा, “शिक्षा के साथ संस्कृति का संगम ही एक संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करता है। ‘डांडिया नवरंग’ के माध्यम से हम बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। स्कूल निदेशक गीत अविनाश ने कहा कि”जब हमारे बच्चे अपने पारंपरिक परिधानों में गर्व के साथ डांडिया खेलते हैं, तो यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

प्राचार्य श्रीनिवास एवं उपप्राचार्य जयदीप चट्टोपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा, भारतीय संस्कृति में उत्सव केवल आनंद नहीं, बल्कि एकता और संस्कारों का प्रतीक हैं। विद्यालय का यह प्रयास बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करेगा। कार्यक्रम की संचालन विद्यालय समन्वयक पवन कुमार, सीबीएसई प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया। जब की विधि-वेबस्थ सह देखरेख आदि में सुप्रीत सरकार , वरिष्ठ शिक्षक मिफ्ता उल हक, आयरा वेल्स्की, सुधीर कुमार ठाकुर, सौमित्र पोरेल, प्रमोद कुमार मिश्रा, कुणाल चक्रवर्ती, सौरभ दास, संजय विश्वास, आशुतोष पाठक, अमित कुमार ठाकुर, आलोक कुमार, नरेश कुमार ठाकुर, पुष्पिता, सुनीता शर्मा, मेरी झा, छवि सहाय,राजेश रॉय, चंद्रमोहन, चन्द्रभूषण कार्तिक सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी की भूमिका सराहनीय रहा।

Share this news

Leave a Comment