न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में 586 टिकटों की जांच से ₹5.76 लाख रेल राजस्व की वसूली

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को रेलवे को ₹5.76 लाख की आय हुई। इस अभियान के दौरान कुल 586 टिकटों की जांच की गई।रेलवे प्रशासन की ओर से बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य रेलवे के नियमों का पालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना है।

सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकट चेकिंग अभियान रेल में आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर लें और रेलवे के नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

Share this news

Leave a Comment