कटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. अशरफ रिजबी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । वार्ड पार्षद नितेश कुमार सिंह उर्फ निक्कू सिंह प्रमोद महतो, डॉ. आभा कुमारी मौजूद रहे। आयोजक महिला कल्याण समिति के सुष्मिता भट्टाचार्य ने शिविर में आये डॉ अपर्णा कुमारी झा और डॉ अविरल कश्यप सुपुत्र डॉ रंजना झा का स्वागत किया। इस स्वास्थ शिविर में सैकड़ों महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे अपने स्वास्थ्य के जांच करवाया।
साथ ही चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। प्रेशर, शुगर की जांच करवाया। आवश्यक दवाई का भी वितरण चिकित्सकीय परामर्श के साथ किया गया।
महिला कल्याण समिति की ओर से सुष्मिता भट्टाचार्य ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ आभा कुमारी , डॉ अशरफ रिजबी, डॉ अपर्णा झा , डॉ अविरल झा तथा महिला कल्याण समिति के सभी सदस्य एवं सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा कमिटी के सदस्य निक्कू सिंह वार्ड पार्षद, लाला सिंघानिया, गुड्डू मेहता, बिक्की गुप्ता , पप्पू मंडल, प्रदीप भट्टाचार्य आदि सभी सदस्यों जिन्होंने समाज सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम को सफल करने में महिला कल्याण समिति का सहयोग रहा।