न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजा

पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जहां पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा पाठ करने के लिए मंदिर आ रहे हैं। इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा के आठवें स्वरूप में महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। जहां श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आ रहे हैं।

साथ ही मेला का भी आयोजन किया गया हैं। जिसमें विभिन्न तरह के झूले,टावर,ड्रैगन ट्रेन आदि मनोरंजन के लिए लगाए गए हैं साथ ही साथ माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैं।सुबह से ही श्रद्धालु पूजा पाठ करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही साथ सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा हैं। इस अवसर पर मेला कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,सचिव नीरज कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विभाष कुमार हिमांशु,प्रवीण कुमार यादव,सदस्य में विजय कुमार यादव,सुभाष कुमार यादव, पांडव शर्मा,बिट्टू यादव,निशांत कुमार, छोटेलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे ।वहीं देर संध्या कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

Share this news

Leave a Comment