मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे सारे सामान जल गए तीनों परिवार के लोग किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई।
इस संबंध में पीड़ित अकबर अली ने बताया कि रात को हमलोग घर में आराम कर रहे थे तभी घर में आग की लपटे दिखाई दी, देखते देखते आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।
हम लोग किसी तरह बच्चों सहित घर से भाग कर अपनी जान बचाए। पंचायत के मुखिया अनवर अली ने बताया की तीनों परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं।