फारबिसगंज/अरुण कुमार
भारत-नेपाल सीमा से सटे फारबिसगंज क्षेत्र के तारेगामा गोदाम स्थित श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
बताया जाता है कि श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से प्रत्येक वर्ष कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा का आयोजन जाहदा गांवपालिका वार्ड संख्या-7 के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद शाह की अध्यक्षता में किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी संभाली।
आयोजन में अध्यक्ष संजय पंडित, डायरेक्टर रविकांत शाह, अभिषेक झा, धर्मेंद्र शाह, आजाद पंडित, विनोद शाह और अशोक पासवान सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।