न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया के बरदाहा में पुलिस की छापेमारी, 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

पति मौके से फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज; बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस

अररिया/अरुण कुमार

जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 102 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अफसाना खातून (30) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति मुस्तफा अंसारी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरदाहा वार्ड संख्या 11 निवासी अफसाना खातून और उसका पति मुस्तफा अंसारी स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अफसाना खातून को उसके घर से स्मैक जैसे पदार्थ के साथ पकड़ लिया गया, जबकि उसका पति भागने में सफल रहा।

मामले में बरदाहा थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा मादक पदार्थ के नेटवर्क और आरोपियों के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

छापेमारी दल में बरदाहा थानाध्यक्ष इफ्तेयाज खान, पीटीसी इफ्तेयाज अहमद, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी, गृह रक्षक सिपाही राजेश कुमार और महाल चौकीदार जय किशोर पासवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment