न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बारीनगर खुशहालपुर निवासी चुनचुन चौधरी (40) और रामानंद चौधरी (45) के रूप में हुई है। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि प्रातः गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोती बांध के छह नंबर ठोकर के समीप दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

साथ ही दोनों के द्वारा मछुआरों से छिनतई करने की भी सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस एवं एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उनके कामत से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और एक लोडेड खोखा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment