न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के देसी कोर्स में 38 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

अजय चौहान को मिला गोल्ड मेडल

कृषि उत्पादन विक्रेताओं के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कटिहार – कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार द्वारा संचालित देसी कोर्स डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स वर्ष 2025-26 में जिले के 38 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकित कुल 40 विद्यार्थियों में से 38 ने सफलतापूर्वक अपनी पढ़ाई पूरी की। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अजय चौहान को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कृषि उत्पादन विक्रेताओं को कृषि विस्तार सेवाओं से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस पाठ्यक्रम का सफल संचालन कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार की प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मीनाल वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, कृषि उत्पादन और किसानों को बेहतर परामर्श देने के लिए आवश्यक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले अजय चौहान की उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। इस सफलता से कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों को भी बल मिला है।

Share this news

Leave a Comment