न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

जाँच के बाद लौटी पुलिस

मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और प्रेमिका ने मायके में रविवार के अहले सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह घटना जैसे ही प्रकाश में आया वैसे ही घटना की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना प्राणपुर पुलिस को दी गई। प्राणपुर पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृतिका का नाम जेके प्रिया (22) है।

प्रेम प्रसंग में शादी आठ माह पूर्व धनपाड़ा गांव के मनोज कुमार मंडल के पुत्र अमर कुमार से हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा। मगर चार माह बाद कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी होते रहती थी। प्रेमिका कुछ दिन पूर्व ही अपने ससुराल से मायके आया हुआ था और मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जाता है कि रविवार की सुबह घर के पीछे के बरामदे में विवाहिता ने रस्सी से फंदा बनाकर लटक गई।

घटना की जानकारी तक परिजनों को मिलती तब तक विवाहिता की मौत हो चूकी थी। परिजनों द्वारा शव को फंदे से उतार कर स्थानीय चिकित्सक से दिखाया ।जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए इनकार किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

Share this news

Leave a Comment