न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:434 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 86 हजार रूपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्त

सागर चंद्रा/ किशनगंज

गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 434.10 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक बेचकर इकट्ठा किए गए 85,990, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर उसे जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा पासवान टोला वार्ड नंबर 32 निवासी उमर फारूक (31) पिता अजीजुर रहमान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी मूल रूप से बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमुंडी निवासी है, लेकिन वह किशनगंज में रहकर नशीले पदार्थ का धंधा करता था।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी उमर फारुख अपने घर से अवैध रूप से नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के खगड़ा पासवान टोला स्थित घर में छापेमारी की। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के घर में छिपा कर रखे स्टील के डिब्बे से पॉलीथिन में लिपटा पांच पुड़िया स्मैक बरामद किया गया।

जिसका कुल वजन 434.10 ग्राम पाया गया। साथ ही स्मैक बेच कर इकट्ठा किए गए 85,990 रुपये के साथ साथ तीन मोबाइल, दो वजन करने वाला डिजिटल तराजू आदि जप्त कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बंगाल से स्मैक खरीदकर लाता है और शहर में बेच कर मोटी कमाई करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी उमर फारूक ने स्मैक के धंधे में लिप्त कई सफेदपोश के नामों का खुलासा किया है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Share this news

Leave a Comment