न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मनसाही/कटिहार – मनसाही अंचलाधिकारी मो. इस्माइल एवं मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा, हफलागंज,मनसाही एवं मोहनपुर मैं आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मो0 इस्माइल एवं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडाल का निरीक्षण किए ।

साथ ही सभी पूजा पंडाल मैं सीसीटीवी लगाने,मंदिर में भीड़ को लेकर महिला – पुरुषों के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था,साथ ही साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वालिंटियर की सुविधा बहाल करने की बात कही । कहां की सभी दुर्गा मंदिर में जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी इससे भीड़ को कंट्रोल किया जाएगा ।

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव,मुखिया सह संघ के अध्यक्ष सह मेला कमेटी के पदेन अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,सचिव नीरज कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विभाष कुमार हिमांशु एवं प्रवीण कुमार यादव,सदस्य में विजय कुमार यादव,पांडव शर्मा,निशांत कुमार यादव, बिट्टू यादव,सुभाष कुमार यादव,अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment