नई दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए ।
प्रदर्शन में 100 से अधिक सांसद शामिल हुए है।इस दौरानविपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाया है।