मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपने वार्ड के कुल दस परिवारों के बीच सोखता का निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
वैसे लोगों के घरों में सोखता का निर्माण किया जा रहा हैं जो की काफी गरीब व्यक्ति हैं जिसे काफी कम जमीन हैं एवं दूसरे के खेत में चापाकल के पानी का निकासी करते हैं वैसे घरों का सर्वे किया गया एवं सोखता निर्माण का शुरुआत की गई। कुल दस परिवारों के घरों मैं सोखता का निर्माण किया जा रहा हैं ।