सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा रहा है। वैसे वैसे सालमारी ही नहीं इसके आसपास के क्षेत्र में भक्तजन भक्ति के रंग में डूबने लगे हैं। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सभी जगह लगने वाले मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु व्यवस्थापकों की टीम जुटी हुई है। मां जगदंबा के मंत्रों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा है। वही सालमारी, गोरखपुर, मुकुरिया,बकछला, अरिहाना, बेनी, बलिया बेलोन सहित क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ सालमारी बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सोमवारी हाट दुर्गा मंदिर में रविवार को देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। जैसा की बारसोई अनुमंडल की सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सालमारी की पूजा का एक विशेष ही महत्व है। जिसमें सप्तमी से दशमी तक संध्या आरती के समय हजारों भक्तगण जिनमें बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी वर्ग के लोग उपस्थित होकर इस दुर्गा मंदिर की महा आरती में शामिल होते हैं। और मां जगदंबे का आशीर्वाद लेते हैं। जिसकी इस क्षेत्र में यहां की अलग ही पहचान है। नवरात्र दशहरा में लगने वाले मेले और इस मौके पर आयोजित होने वाले संस्कृति कार्यक्रम के मध्य नजर प्रशासनिक तैयारी पूरी तरह चुस्त दुरुस्त देखी जा रही है।अन्य मंदिर कमेटी के सदस्य मेले को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं बारसोई एसडीओ राजू कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में मोनिटरिंग कर रहे है जिससे क्षेत्र में शांति एवं प्रशासनिक व्यवस्था कायम रहे। इसको लेकर जगह-जगह दंडाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात किए गए हैं।सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली,सीओ अजय कुमार सिंह क्षेत्र में लगातार दंडाधिकारी के रूप में डटे हुए हैं।