न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला और उसके बच्चे को घर से निकाला, केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला और उसके बच्चे को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन पंचायत से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाने पहुंच गई। जहां कोचाधामन थाना क्षेत्र के टुपामारी हल्दीखोरा निवासी पीड़िता खुशबू रानी के लिखित शिकायत पर पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता खुशबू का निकाह गत 30 भी को टुपामारी हल्दीखोरा निवासी अकबर आलम पिता मोहम्मद कासिम के साथ हुई थी। शादी के बाद खुशबू को पता चला कि उसके पति का नाजायज संबंध एक अन्य महिला के साथ है। मायके वालों को घटना की जानकारी दिये जाने के बाद पंचायती कर मामले का समाधान कर दिया गया। इसी बीच खुशबू ने एक बेटे को जन्म दिया।

लेकिन बेटे को जन्म देने के बाद से ही पति और ससुराल वाले खुशबू से दहेज स्वरूप 1 लाख रुपये और 3 भरी सोना की मांग करने लगे। ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। लेकिन बेटे के परवरिश की खातिर खुशबू सारे दुख चुपचाप सहन करती रही। इसी क्रम में गत 15 जुलाई 2026 को ससुराल वालों ने एकबार फिर खुशबू पर मायके से दहेज मांग कर लाने का दबाव बनाया।

लेकिन पीड़िता के इंकार किए जाने पर पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाने पहुंच गई।


महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर पति सहित 6 ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share this news

Leave a Comment