न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्त

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार 700 रुपये नकद, 44 ताश के पत्ते और चार मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी सुजीत कुमार, मजदिया निवासी मो. सलीम और टेंगरिया निवासी मो. इरसाद के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हवाई अड्डा के पास पोखर के समीप खेत में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से तीनों को गिरफ्तार कर नकदी, ताश के पत्ते और चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment