हसनगंज/कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छोटू कुमार (24) निवासी कोठी टोला एवं पप्पू कुमार मंडल (35) बलुवा निवासी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अवर निरीक्षक रविंदर कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही, ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।