गुरुवार ,27 मई 2021 ,तिथि प्रतिपदा,कृष्ण पक्ष, विक्रम संवत 2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आपके रुके हुए कार्य पूरे हो होंगे। अचानक कहीं से धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहें है, तो घर के बड़े की राय लेना न भूलें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा।
वृष राशि :आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑनलाइन कोई नयी चीज सिखाने का मन बनायेंगे।
मिथुन राशि :आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। ज्यादातर समय पूजा पाठ में व्यतीत होगा। आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। बच्चे कही बाहर जाने के लिए कहेंगे। बेहतर होगा घर पर ही उनके साथ समय बिताए। कोई दूर का रिश्तेदार आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कर्क राशि :आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े जातक कुछ नया करने की योजना बनायेंगे। छात्र किसी इंट्रेंस परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे, आगे चलकर आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपकी सेहत उत्तम रहेगी। नियमित व्यायाम करें फिट एंड फाइन रहेंगे। सब मिलकर दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
सिंह राशि :आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आपको कोई फैसला लेने में समस्या महसूस होगी। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। साथ ही पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आयेगा। जिसका इंटरव्यू आप कोरोना की स्थिति ठीक होने पर देंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि :आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। साथ ही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। घर पर ही परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी को समय दें, आपके रिश्तों में चल रही समस्यायें समाप्त होंगी। बच्चें खेल-कूद में ज्यादा रहेंगे। साथ ही अपने स्कूल का होमवर्क करने से कतरायेंगे।
तुला राशि :आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों में भाग्य का साथ मिलता रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। बेवजह मानसिक तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। किसी समस्या का समाधान निकालने में अपने से छोटे व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास भरेगा, जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि :मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अगले प्रोजेक्ट पर कार्य करने की रूप-रेखा तैयार करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। लवमेटस का एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जिससे रिश्ते में नयापन आयेगा।
धनु राशि :आपका अधिक समय बच्चों के साथ बीतेगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदें भी रहेंगी। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए और मेहनत करेंगे, फलस्वरूप आगे चालकर आपको सफलता भी मिलेगी। माता-पिता आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। कुल मिलकर आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
मकर राशि :अगर आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहें है, तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे।
कुंभ राशि :किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े है, उन्हें कोई नया कार्यभार मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में कामयाब होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहेगा।
मीन राशि :आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। उम्मीद के अनुसार आपको मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य संबंधो में और मजबूती आएगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक सौहार्द अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा और बुजुर्ग … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी … Read more
- महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी सोनू कुमार पिता शालीग्राम महतो … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्टसिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/किशनगंज प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों … Read more