न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:एसआईटी की बैठक में लंबित व महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा,त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिले के विभिन्न थाना में लंबित एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने को लेकर एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की बैठक की। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली … Read more

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संजय गांधी मैदान में हुआ नारियल खेल, युवाओं ने दिखाया उत्साह

कृष्ण-राधा के रूप में पहुंचे नन्हे-मुन्ने, मुखिया प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद मुरलीधर झा/दिघलबैंक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को संजय गांधी मैदान, दिघलबैंक में पारंपरिक नारियल खेल का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों, … Read more

विधायक तौसीफ आलम ने 2 हाई स्कूल कुवाड़ी में पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित +2 हाई स्कूल कुवाड़ी परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद योजना के अंतर्गत बनने वाले पुस्तकालय भवन का शुक्रवार को बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस … Read more

प्लंबर मिस्त्री की बाइक उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/निसार अहमद बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक पलंबर सह मिस्त्री की बाइक चोरी कर ली है। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गई बाइक की खोजबीन कर बरामद करने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना से इलाके में लोगों के … Read more

17 अगस्त से बंद है टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय का आधार सेंटर, रोजाना बैरंग लौट रहे लोग

रिपोर्ट: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र आधार सेंटर 17 अगस्त 2026 से बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 पंचायतों के लिए संचालित इस आधार सेंटर पर रोजाना दर्जनों लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने पहुंचते हैं, लेकिन सेंटर बंद मिलने … Read more

नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

सागर चंद्रा/ किशनगंज नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर युवक के द्वारा जबरन दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना के कारण जब पीड़िता और उसके परिवार की समाज में बदनामी होने लगी तो भयभीत पीड़िता मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष … Read more

झुनकी मुशहरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, लाउडस्पीकर समेत हजारों का सामान ले गए चोर

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुशहरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग कजलेटा में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय सहित एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार, 3 सितंबर को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षिका को हुई।प्रधान शिक्षिका रीता कुमारी … Read more

बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोर

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अतिपिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर … Read more

दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा था आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया (45) पिता हसन अब्बास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। … Read more

अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखा

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद हड़कंप मच गया। यही नहीं पत्र लिखने वाले ने खुद को सरकारी वकील बताया और कहा कि उसकी बीवी के … Read more